Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- 02kg,100gm अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

आज दिनांक 05.09.2023 को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 श्री हरीनिवास शर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा साहिल पुत्र जाबिर निवासी 85/55 बांसमण्डी कोपरगंज थाना रायपुरवा जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष को शिवबाबा लॉन के पास चौकी क्षेत्र बालूघाट थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव से गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 517/2023 धारा 08/20 NDPS ACT बनाम साहिल उपरोक्त पंजीकृत किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!