Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद भी नहीं सुधरे हालात, विवेकानंद वार्ड में दोपहर तक गंदगी बद से बदतर

लखनऊ। नगर निगम जोन-3 के विवेकानंद वार्ड में कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना के बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। आज दोपहर तक भी विवेकानंद हॉस्पिटल रोड और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी बद से बदतर बनी हुई है।

सड़क पर बिखरा कूड़ा, नहीं दिखी सफाई

क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है और कहीं भी झाड़ू या कूड़ा उठाने की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही। स्थानीय लोग गंदगी और बदबू से परेशान हैं।

नगर आयुक्त का आश्वासन बेअसर

कल इस मामले को लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार से बातचीत की गई थी, जिसमें उन्होंने संज्ञान लेकर सफाई कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन उनके निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आया।

ZSO और SFI की कार्यशैली पर सवाल

सबसे ज्यादा सवाल जोन-3 के जोनल सेनेटरी अफसर (ZSO) और सफाई निरीक्षक (SFI) पर उठ रहे हैं। मौके पर न तो सफाई कराई गई और न ही जिम्मेदारी का निर्वहन होता दिखा।

कागजों में सफाई, जमीन पर गंदगी

स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी केवल कागजी दावे कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

अस्पताल क्षेत्र की बदहाली से छवि धूमिल

विवेकानंद हॉस्पिटल के पीछे फैली गंदगी से न सिर्फ मरीज और उनके परिजन परेशान हैं, बल्कि इससे लखनऊ शहर की छवि भी प्रभावित हो रही है।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!