Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,

भाषण, सामान्य ज्ञान और चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

अवागढ़/एटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित भाषण, सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज की अंबिका वर्मा प्रथम, चेतराम सिंह इंटर कॉलेज की वैष्णवी जादौन द्वितीय और एमकेडीएसएस इंटर कॉलेज महकी की गुंजन सिंह तृतीय रहीं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज के हिमांशु नायक ने प्रथम, एमकेडीएसएस इंटर कॉलेज महकी की पूजा ने द्वितीय और जनकल्याण इंटर कॉलेज लालपुर सिकरी के अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला के जूनियर वर्ग में चेतराम सिंह इंटर कॉलेज नरोरा की राधिका प्रथम, जनता इंटर कॉलेज की प्रिया द्वितीय और सतीश चंद्र इंटर कॉलेज टोडरपुर की कनिष्का तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की भक्ति वर्मा प्रथम, शालिनी द्वितीय और युग प्रताप सिंह तृतीय रहे।
प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!