Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

संचारी रोगों पर प्रहार, स्वच्छता से सुरक्षित परिवार,

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली रवाना की, सात विद्यालयों के छात्र हुए शामिल।

एटा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली और नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया। दोनों अधिकारियों ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्काउट गाइड ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई रखने, जलभराव रोकने और मच्छरों के प्रजनन स्थल समाप्त करने के लिए जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में स्वच्छता और जनभागीदारी की अहम भूमिका है। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों के पनपने के स्थानों को तत्काल समाप्त करें। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने लोगों से बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बीएसए अनुपम अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!