Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

जनकल्याणकारी मेले में योजनाओं की दी जानकारी, विकसित भारत का संकल्प दिलाया,

जलेसर में विधायक संजीव दिवाकर ने किया शिविर का शुभारंभ।

।

जलेसर/एटा। विकासखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को जनकल्याणकारी मेला एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधायक संजीव दिवाकर ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।

शिविर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख भूदेवी यादव समेत अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा नेता रामजीलाल राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, ग्राम प्रधान हरिओम यादव, कुशल पाल सिंह यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत सहायक मौजूद रहे

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!