Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

अभियंताओं की दक्षता, गुणवत्ता और नवाचार से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी : स्वतंत्र देव सिंह

भारतरत्न इं0 मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया जी के 166वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, सिंचाई विभाग, तेलीबाग, लखनऊ में अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसोसिएशन की पत्रिका ‘विश्वेश्वरैया विशेषांक’ एवं लोक निर्माण विभाग की पत्रिका ‘प्रज्ञता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया।



समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया जी का जीवन दूरदृष्टि, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। अभियंता केवल सड़क, पुल, भवन और नहरों का निर्माण नहीं करते, बल्कि जनजीवन को बेहतर बनाने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और विकास के अवसरों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


उन्होंने कहा कि अभियंताओं को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक, नवाचार और कुशल प्रबंधन का उपयोग करना चाहिए। सरकार का संकल्प है कि विकास परियोजनाएं समय से पूर्ण हों, लागत नियंत्रित रहे और उनका अधिकतम लाभ जनता को मिले। उन्होंने कहा कि अभियंत्रण क्षेत्र की दक्षता और प्रतिबद्धता से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।


इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री ने उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।


समारोह में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत निरंजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी के मंगलम, महासचिव आशीष यादव, अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय, संगठन सचिव अभिषेक यादव सहित विभिन्न अभियंत्रण विभागों, निगमों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के विभागाध्यक्ष, प्रमुख अभियंता तथा बड़ी संख्या में अभियंताओं ने प्रतिभाग किया।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!