Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय विवाहिता का शव,

वारथर गांव में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के वारथर गांव में सोमवार को 21 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि विवाहिता नीतू की शादी सुगंध के साथ हुई थी। सोमवार को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी ली।
सीओ सिटी कृतिका सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और कारण अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!