Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
Amit Kumar (Special Correspondent)46 minutes agoLast Updated: September 24, 2026
विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प,
0 Less than a minute

अलीगंज के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुरा में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान।
अलीगंज/एटा। माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वच्छता संकल्प पखवाड़े के तहत गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय फरीदपुरा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व माई भारत के अलीगंज ब्लॉक स्वयंसेवक रामजी लाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
Related
Tags
breaking news0 Less than a minute




