लखनऊ: नवीन गल्ला मंडी के पास कूड़े का अंबार, जिम्मेदारों पर सवाल
Mishra ManishApril 2, 2026Last Updated: April 2, 2026
0 113 1 minute read
राजधानी लखनऊ में सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है, जिससे इलाके में आने-जाने वाले आढ़तियों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे बदबू और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि यहां संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी लखनऊ स्वच्छता अभियान प्राइवेट लिमिटेड (LSA) को दी गई है, तो फिर इस तरह की स्थिति क्यों बनी हुई है? कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नियमित कूड़ा उठान क्यों नहीं हो रहा।
वहीं, लखनऊ नगर निगम के जोन-3 की कार्यशैली भी कठघरे में है। क्षेत्रीय अधिकारियों की निगरानी और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अब देखना यह होगा कि नगर निगम और संबंधित एजेंसी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर हालात सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाते हैं।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।