उन्नाव:- मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु शिक्षण संस्थान द्वारा स्मार्टफोन व टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित ।।


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
मेधावी छात्रों का प्रोत्साहित किए जाने हेतु एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा स्मार्टफोन व टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे क्षेत्रीय विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार ने छात्रों को फोन उपलब्ध कराए।
गंजमुरादाबाद क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान अशोक महाविद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में सरकार के निर्देशानुसार .स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत कुल 193 क्षात्र क्षात्राओ शामिल किया गया ।
जिसमे पहुंचे बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार द्वारा सभी बच्चो को टेबलेट उपलब्ध कराए गए विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि सभी को दिल लगा कर पढ़ाई करनी चाहिए और सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया।
उन्होंने सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला इस मौके पर प्रमेश चौधरी,लल्लू ,महताब खान,जयपाल,धर्मेंद्र ,सुशील कुमार,विकास शुक्ला,सुशील कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में लोग तथा छात्र छात्राएं उपलब्ध रहे।



