जोन-6 में कूड़ा निस्तारण में लापरवाही, एलएसए पर 25 हजार का जुर्माना

लखनऊ। नगर निगम जोन-6 में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 17 मार्च को औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्गों पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर और जलते हुए अवशेष पाए गए। जांच में सामने आया कि लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं किया गया। इससे प्रदूषण फैलने के साथ ही क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जोनल सेनेटरी अधिकारी ने एलएसए पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।



