Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
दुर्घटना

असम/नागालैंड सीमा विवाद घटनाक्रम में ज़ख़्मी हुए लोग AMCH डिब्रूगढ़ में इलाज जारी


असम और नागालैंड के बीच जारी विवाद के अंतर्गत चले संघर्ष में गंभीर रूप से घायल‌ हुए दो व्यक्तियों को असम चिकित्सा महाविद्यालय डिब्रूगढ़ में दाखिल कराया गया है।चिकत्सक के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को सिर पर और दूसरे व्यक्ति को पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी है।

देर रात लगभग १ बजे सैन्य पोशाकधारी युवकों ने जार्ग और साइलङ‍ नाम के इन दो घायलों को मेडिकल में दाखिला कराया था। वे लोग सैनिक थे या किसी संगठन से जडि़त लोग थे इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।घायलों के साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं था।इसी बीच एक विशेष चिकित्सकों का दल घायलों के उपचार में जुटा हुआ है।डिब्रूगढ़ से अरुण कुमार जैन के साथ कैमरा पर्सन मून्ना घटवार सुचना इंडिया के लिए

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!