Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावदुर्घटना

कच्ची दीवार गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उन्नाव में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कच्ची दीवार गिरने से दो मासूमों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कच्ची दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताते चलें कि सदर कोतवाली के पतारी गांव निवासी मुकेश का बेटा हर्षित व हार्दिक बुधवार रात घर में मां के साथ सो रहे थे। अचानक घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में छत के नीचे सो रहे मासूम सगे भाइयों की दबकर मौत हो गई। जबकि मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बच्चों कर शव देख उसका कलेजा कांप गया। परिजनों का हाल देख हर किसी की आंख भर आई।

दीवार गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत !!
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!