अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिसिन दिवस का आयोजन

राजेश निगम की रिपोर्ट
प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर। रामा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिसिन दिवस २७ मई, उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह संस्थान क्षेत्र का प्रथम मेडिकल कॉलेज है, जहां इमरजेंसी मेडिसिन में स्नातकोत्तर सीटें संचालित हैं। विभाग 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करते हुए गंभीर एवं आकस्मिक मरीजों के उपचार हेतु निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा निगम ने बताया कि इस वर्ष दिवस की थीम “सेव द इमरजेंसी टीम फ्रॉम पब्लिक वायलेंस” रखी गई है। उन्होंने कहा कि आमजन को यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि इमरजेंसी टीम को भय एवं हिंसा से मुक्त वातावरण में कार्य करने देना मरीजों के हित में है। आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा न केवल चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि मरीजों के उपचार में भी बाधा उत्पन्न करती है।
कार्यक्रम में डॉ. आर. सुजाता प्रधानाचार्य , डीन डॉ. बृजेन्द्र निगम, हृदय रोग के डॉ. सी. एम. वर्मा, डॉ. स्वाति त्रिवेदी, डॉ. सरवन एवं डॉ. अर्चना सहित विभाग के पीजी छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



8



कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के महत्व, चिकित्सकों की सुरक्षा तथा जन-जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई।



