Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) ने मोमबत्ती जलाकर शहीद व्यापारियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर, 26 मई 2026:

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के तत्वावधान में आज मंगलवार को गोविंद नगर थाना चौराहे पर ‘शहीद दिवस’ पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन तत्कालीन सरकारों के व्यापारी दमन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद व्यापारियों की स्मृति में किया गया। कानपुर नगर के लगभग सभी प्रमुख व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर भावपूर्ण सहभागिता की। उपस्थित व्यापारियों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीद साथियों को नमन किया और गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता ने कहा, “व्यापारियों का उत्पीड़न और दमन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज की यह श्रद्धांजलि सभा इस बात का प्रतीक है कि व्यापारी समाज अपने उन साथियों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।“। वक्ताओं ने व्यापारिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन सरदार नीतू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष रोमी सिंह, युवा महामंत्री रामजी अग्रवाल, युवा सह कोषाध्यक्ष सचिन भट्ट, जमना प्रसाद वर्मा, प्रदीप पांडे, कृष्ण कुमार सिंह, अमित बाजपेई, गौरव तिवारी, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र पांडे, अमित सरकार, श्याम जी अग्रवाल, वेद वर्मा, मनीष मल्होत्रा, हरि सिंह, पंकज मौर्य, विशु मेहता, अभिषेक त्रिपाठी, नवीन गुप्ता, सी एल बाजपेई, संजय गुप्ता, मनीष भाटिया, बउवा बाजपेई सहित सैकड़ों व्यापारी नेता और सदस्य मौजूद रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!