पिता प्रतीक यादव की पशु-प्रेम की विरासत आगे बढ़ा रहीं पदमजा, जन्मदिन पर जिराफ ‘सुजाता’ को लिया गोद

8वें जन्मदिन पर लखनऊ चिड़ियाघर की बारादरी में आयोजन; गरीब और अनाथ बच्चों के साथ काटा केक
लखनऊ। यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की बेटी पदमजा का 8वां जन्मदिन इस बार खास अंदाज में मनाया गया। लखनऊ चिड़ियाघर की बारादरी में आयोजित कार्यक्रम में पदमजा ने अपने दिवंगत पिता प्रतीक यादव के पशु-प्रेम और सेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए चिड़ियाघर की जिराफ ‘सुजाता’ को गोद लिया।


🔴 गरीब और अनाथ बच्चों के साथ बांटी जन्मदिन की खुशियां
जन्मदिन समारोह को केवल पारिवारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसमें गरीब और अनाथ बच्चों को भी शामिल किया गया। पदमजा ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
🔴 अपर्णा यादव समेत परिवार के सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में पदमजा की मां एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पिता प्रतीक यादव के निधन के बाद पदमजा द्वारा उनके पशु-प्रेम से जुड़ी विरासत को आगे बढ़ाने की यह पहल जन्मदिन समारोह का भावुक और खास पहलू रही। जिराफ ‘सुजाता’ को गोद लेकर पदमजा ने पशुओं की देखभाल और संरक्षण का संदेश भी दिया।





