Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपीः नौकरी की तैयारी कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पूर्वांचल न्यूज ब्यूरो

जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत

जौनपुर जनपद के जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ऊक्त क्षेत्र के रासीपुर गांव निवासी अनुज कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव नौकरी की तैयारी कर रहा था।वह किसी काम से सुबह जलालपुर बाजार जा रहा था।रास्ते मे बाकराबाद व इजरी के बीच मे शौच करने चला गया।वह उसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया।उसकी मौके पर मौत हो गयी।घटना की सूचना पर परिजन तथा थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक का बड़ा भाई अभिमय यादव बाराबंकी में यूपी पुलिस के जवान के रूप में तैनात है।घर मे माँ इंद्रावती का घटना के बाद हाल बेहाल है।वह बेसुध पड़ी है।पूरे गांव में गमगीन माहौल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

पूर्वांचल न्यूज ब्यूरों

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!