Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जन-जन तक पहुंचेगा सेवा संकल्प अभियान का संदेश : आनंद द्विवेदी

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया गया कि अभियान के अंतर्गत “नमो सेवा : अनकही कहानियां” की थीम पर लखनऊ महानगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन आयोजित किए जाएंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर दस नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही चयनित एक स्थानों पर नाट्य मंचन भी होंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान के संदेश को प्रभावी एवं सहज रूप से समाज तक पहुंचाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, योगेंद्र, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहें।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!