Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)धरोहर

ऑपरेशन मर्यादा के उल्लंघन पर 7 पर्यटक गिरफ्तार।

मोक्षदायिनी मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिबंधित गंगा तटों और घाटों पर नहाना वर्जित है। गंगा किनारे मांस मदिरा के सेवन पर भी कड़ी रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार पर्यटकों को सोशल मीडिया और सूचना पट्ट के माध्यम से आगाह भी किया जा रहा है। फिर भी पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने गाजियाबाद दिल्ली रुद्रप्रयाग और देहरादून के सात पर्यटकों को गंगा किनारे नशा करके हुड़दंग करने के दौरान गिरफ्तार किया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि गोवा बीच पर अलग-अलग राज्यों के सात पर्यटक नशे में गंगा किनारे हुड़दंग मचाते हुए पकड़े गए है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!