Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़उत्तराखंड (Uttarakhand)कोटद्वारराजनीति

हिन्दू समाज पार्टी का कोटद्वार में बैठक का आयोजन

कोटद्वार। कोटद्वार में हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी नितिन शर्मा द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा, प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार,प्रदेश संगठन मंत्री शुभम राजपूत, एवं कोटद्वार जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र, कोटद्वार जिला उपाध्यक्ष तुषार वर्मा को नियुक्त किया गया.. बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हिन्दू समाज पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उक्त सभी को पदाधिकारी घोषित किया है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में पार्टी अधिक मजबूत होगी.. साथ ही शर्मा ने बताया कि आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से अपने प्रत्याशी भी मैदान में उतारेगी, इसके लिए भी पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं.इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नये पदाधिकारियों को बधाई दी एवं हिन्दू समाज पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया.. बैठक में बीना देवी, सुनीता शर्मा, सचिन, विजेंद्र चौहान, रितु वर्मा, शिवानी वर्मा,दीपक, प्रवेश शर्मा, राजाराम रावत, कुलदीप, नवीन आदि मौजूद रहे..

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!