Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव 2026-2027 की जिम्मेदारी नई चुनाव समिति को सौंपी गई है।

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

29 अगस्त 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव 2026-2027 की जिम्मेदारी नई चुनाव समिति को सौंपी गई है। चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया, सचिव डॉ. जे. एस. कुशवाहा तथा सदस्य डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. अलका शर्मा को चुना गया है। आई.एम.ए. कानपुर की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से इनका चयन किया गया।इस संबंध में आज दिनांक 29 अगस्त 2026, दिन शनिवार को शाम 3:30 बजे एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आई.एम.ए. भवन, “टेंपल ऑफ सर्विस”, 37/7, परेड, कानपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया, चुनाव समिति के सचिव डॉ. जे. एस. कुशवाहा, डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. अलका शर्मा, सदस्य चुनाव समिति आई.एम.ए. कानपुर ने संबोधित किया।आई.एम.ए. कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि आई.एम.ए. कानपुर के 2026-2027 के वार्षिक चुनाव के संबंध में इस पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। इस संबंध में चुनाव समिति द्वारा चुनाव कार्यक्रम एवं चुनाव से संबंधित नियमों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी आई.एम.ए. कानपुर के वार्षिक चुनाव EVM के माध्यम से कराए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर बैलेट पेपर का भी प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चुनाव रविवार, 27 सितंबर 2026 को आई.एम.ए. भवन, “टेंपल ऑफ सर्विस”, 37/7, परेड, कानपुर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि EVM द्वारा चुनाव कराने में आई.एम.ए. कानपुर देश की पहली शाखाओं में शामिल रही है तथा EVM द्वारा मतदान होने की स्थिति में मतदान समाप्त होने के लगभग एक घंटे के भीतर परिणाम घोषित किए जाने की व्यवस्था रहेगी। वर्तमान चुनाव समिति ने चुनाव को सद्भावना, पारिवारिक माहौल, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कराने का संकल्प लिया है।चुनाव समिति के सचिव डॉ. जे. एस. कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 से उपलब्ध होंगे, जबकि नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से 6 सितंबर 2026 तक चलेगी। नामांकन पत्र आई.एम.ए. कानपुर के कार्यालय में 6 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 7 सितंबर 2026 को की जाएगी तथा वैध प्रत्याशियों की सूची 8 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जारी की जाएगी। प्रत्याशी 10 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे तथा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची 12 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जारी की जाएगी।चुनाव समिति के सचिव डॉ. जे. एस. कुशवाहा ने बताया कि इस बार चुनाव समिति द्वारा चुनाव के संबंध में सख्त नियम बनाए गए हैं, जिसका सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को पालन करना होगा। इस बार 2412 आई एम ए कानपुर सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।आई.एम.ए. द्वारा जारी किए गए वैध पहचान पत्र के बिना मतदान संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को चुनाव नियमों में निर्धारित पात्रता मानदंडों का ध्यानपूर्वक पालन करना होगा तथा अपने सभी लागू देयकों का भुगतान भी सुनिश्चित करना होगा।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कोई भी प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं कर सकेगा। यदि किसी प्रत्याशी अथवा उसके समर्थक द्वारा इसका प्रयोग किया जाता है तो चुनाव समिति द्वारा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति चुनाव के संबंध में कहीं भी बैनर, होर्डिंग अथवा पोस्टर का प्रयोग नहीं कर सकेगा।चुनाव समिति के सदस्य डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि इस वर्ष चुनाव एक अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक वित्त सचिव, एक संपत्ति सचिव, एक वैज्ञानिक सचिव, एक पुस्तकालय सचिव, एक सांस्कृतिक सचिव एवं एक क्रीड़ा सचिव के अतिरिक्त 48 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कराए जाएंगे।चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव के दौरान वीडियोग्राफी तथा संपूर्ण कार्यवाही को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी आचार संहिता लागू है और चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी सदस्यों को आचार संहिता का पालन करना होगा। आचार संहिता अथवा चुनाव नियमों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में चुनाव समिति द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है तथा संबंधित प्रत्याशी को अयोग्य भी घोषित किया जा सकता है।चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने ऊपर लिखे गए बिंदुओं एवं चुनाव से संबंधित नियमों को सहमति से अपनाया है। चुनाव समिति के सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। चुनाव समिति ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें तथा निर्धारित नियमों एवं आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।अंत में चुनाव समिति के सचिव डॉ. जे. एस. कुशवाहा ने पत्रकार वार्ता में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया।भवदीयडॉ. जे. एस. कुशवाहासचिवचुनाव समिति 2026-2027आई.एम.ए. कानपुर

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!