भावुक हुए डॉ. संजय कपूर, पत्रकारों का जताया आभार’: UPT20 लीग का पहला चरण इकाना में हुआ सफल, अब कानपुर में जमेगा अंतिम रंग

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिखा ग्रामीण प्रतिभाओं का जलवा, 28 अगस्त से 6सितंबर तक ग्रीन पार्क में खेले जाएंगे प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलेलखनऊ: 14 अगस्त से लखनऊ के भव्य भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू हुए UPT20 League Season 4 के पहले चरण का 26 अगस्त को शानदार समापन हुआ। अब इस लीग का हाई वोल्टेजदूसरा और अंतिम चरण 28 अगस्त से 6 सितंबर तक कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।लखनऊ में पहले चरण के आखिरी लीग मुकाबले के दौरान एक बेहद खास और भावुक पल देखने को मिला।UPT20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर मीडिया बॉक्स पहुंचे और वहां मौजूद सभी खेलपत्रकारों व मीडियाकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से गले मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।”आपकी कलम ने ग्रामीण प्रतिभाओं को दी पहचान”: मीडिया का धन्यवादमीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कपूर ने कहा कि मीडिया के सहयोग के बिना इस आयोजन कोइतना भव्य और सफल बनाना संभव नहीं था । उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश के दूर-दराज केइलाकों से आए युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रमुखता से देश और दुनिया के सामने रखा, उनकी प्रतिभा कीतारीफ की और उन्हें एक नई पहचान दी, उसके लिए पूरा UPT20 परिवार उनका आभारी है।सफल आयोजन और युवाओं की सफलता पर भावुक हुए UPT20 चेयरमैनपहले चरण के सफल समापन और उत्तर प्रदेश के देहात ग्रामीण अंचलों से निकले युवा खिलाड़ियों के शानदारप्रदर्शन को देखकर डॉ. संजय कपूर मीडिया के बीच भावुक भी नजर आए।उन्होंने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और साधनहीन युवाओं को मंच देना था, जिनके पाससुविधाओं की कमी थी। आज जब शुभम गौतम, कृष्णा सरोज, शक्ति वर्मा और हिमांशु जैसे तमाम युवा खिलाड़ीइना के इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बना रहे हैं और पूरे देश में नाम कमा रहे हैं,तो यह UP T20 League की सबसे बड़ी उपलब्धि है।अब कानपुर में जमेगा क्रिकेट का रंग26 अगस्त को इकाना में पहले चरण के सफर के बाद अब सभी टीमें और फैंस कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम कारुख कर रहे हैं। 28 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे चरण में प्लेऑफ्स और ग्रैंड फिनाले (6 सितंबर) समेत कुल 12मुकाबले खेले जाएंगे, जहाँ उत्तर प्रदेश के ये युवा सितारे एक बार फिर अपने बल्ले और गेंद से धमाल मचाने कोतैयार हैं। युवक *कानपुर से मण्डल ब्यूरो राजेश निगम की खास रिपोर्ट*






