उत्तराखंड (Uttarakhand)
भूस्खलन की वजह से एनएच 534 हुआ बन्द, यात्री परेशान

दुगड्डा के आमसौड़ इलाके के पास सड़क ढहने से पौड़ी मुख्यालय समेत लैंसडाउन जाने वाले यात्रियों को भारी भूस्खलन के चलते काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.
भारी भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 534 यातायात के लिए पूरी तरह से बन्द हो चुका है.. दुगड्डा के आमसौड़ इलाके के पास सड़क ढहने से पौड़ी मुख्यालय समेत लैंसडाउन जाने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है.वहीं मौके पर पहुँची एनएच प्रशासन की टीम पहाड़ काट सड़क खोलने के काम मे जुट गई है.




