ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग सीजन-4 मैच में लखनऊ फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट कानपुर 29 अगस्त 2026। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के कानपुर चरण के लखनऊ फाल्कन्स बनाम मेरठ मावेरिक्स बनाम खेले गए मैच में लखनऊ फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच की औपचारिक शुरुआत एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने कहा कि ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर यूपी टी-20 लीग के मुकाबले होना कानपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और क्रिकेट के प्रति नई पीढ़ी में उत्साह बढ़ाते हैं।यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर चरण में लीग अब निर्णायक दौर में है और हर मुकाबले का महत्व बढ़ गया है। ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर खिलाड़ियों को बड़े मुकाबलों में अपनी क्षमता साबित करने का शानदार अवसर मिल रहा है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।*कानपुर से ब्यूरो राजेश निगम की रिपोर्ट*




