नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र के दिग्गज विशेषज्ञ साझा करेंगे नवीनतम उपचार एवं तकनीकों के महत्वपूर्ण अनुभव

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
आयोजित होने वाले नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ विभिन्न जटिल नेत्र रोगों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और नवीन तकनीकों पर अपने अनुभव एवं ज्ञान साझा करेंगे।सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. ज्योतिरमय बिस्वास, शंकर नेत्रालय, चेन्नई आंखों में होने वाले संक्रमण एवं सूजन के कारणों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वे विशेष रूप से टीबी एवं गैर-टीबी कारणों से होने वाली आंखों की सूजन में अंतर करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल तरीके से समझाएंगे।देश के अग्रणी रेटिना विशेषज्ञ डॉ. महेश पी. शनमुगम, शंकरा आई हॉस्पिटल, बेंगलुरु जटिल रेटिनल डिटैचमेंट के मामलों के सफल प्रबंधन के लिए अपने अनुभव एवं महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल पर्ल्स साझा करेंगे।डॉ. जावेद अली, एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद के प्रसिद्ध डैक्रियोलॉजी विशेषज्ञ आंसू की नली एवं लैक्रिमल सिस्टम के इतिहास से जुड़े रोचक प्रसंगों के साथ-साथ डैक्रियोलॉजी के विकास की महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।जयपुर के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू गोयल सब्लक्सेटेड मोतियाबिंद के प्रबंधन पर चर्चा करेंगे तथा आधुनिक रिफ्रैक्टिव सर्जरी की तकनीक के बारे में नवीन जानकारी देंगे।नोएडा स्थित तिरुपति आई सेंटर की निदेशक डॉ. मोहिता शर्मा फोटोरेफ्रैक्टिव केराटेक्टॉमी (PRK) की नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डालेंगी। वे कैप्सुलोटॉमी की अपनी नवीन तकनीक ‘Rhexa’ के बारे में भी जानकारी देंगी।अरविंद आई हॉस्पिटल, तिरुनेलवेली के डॉ. देवेंद्र माहेश्वरी ग्लूकोमा में आधुनिक MIGS तकनीकों पर चर्चा करेंगे तथा अपने नवाचार ‘Dev Dual Hook’ के बारे में बताएंगे।जयपुर की प्रसिद्ध कैटरेक्ट, कॉर्निया एवं रिफ्रैक्टिव सर्जन तथा SwaNetra की निदेशक डॉ. स्वाति तोमर जटिल केराटोप्लास्टी के प्रबंधन पर अपने अनुभव साझा करेंगी और अपने नवाचार ‘ENetra’ की जानकारी देंगी।एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट की रिसर्च की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. स्वाति सिंह आज के समय की एक महत्वपूर्ण समस्या ड्राई आई पर विस्तार से चर्चा करेंगी। वे इसके आधुनिक डायग्नोसिस एवं प्रबंधन की बारीकियों के साथ अपनी नवीन डायग्नोस्टिक तकनीक ‘FAST in Dry Eye’ के बारे में जानकारी देंगी।मेरठ की डॉ. मालविका धर चिकित्सकों के लिए पेरीमेट्री को सरल तरीके से समझने एवं करने की व्यावहारिक जानकारी साझा करेंगी।पोलैंड से आईं डॉ. ज़ोफिया अन्ना नोवरोके मैक्युलर होल सर्जरी की अपनी नवीन तकनीक के दीर्घकालिक परिणामों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करेंगी।सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ अपने अनुभव, नवीन तकनीकों और उपचार के व्यावहारिक पहलुओं को साझा करेंगे, जिससे उपस्थित नेत्र चिकित्सकों को जटिल मामलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक नेत्र चिकित्सा में हो रहे नवीनतम विकास को समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।*कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट*


