Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी के शिक्षक को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, ‘लर्निंग एट होम’ नवाचार को मिली पहचान

वाराणसी में शिक्षक को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, ‘लर्निंग एट होम’ नवाचार को मिली पहचान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए वाराणसी डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता क्षमाशंकर पांडेय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली की ओर से 2 और 3 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।क्षमाशंकर पांडेय द्वारा विकसित शैक्षिक नवाचार ‘होम बेस्ड टाइम टेबल (Learning at Home)’ को प्रयागराज के विकासखंड कौड़िहार के 119 विद्यालयों में लागू किया गया। इस पहल से करीब 12,500 विद्यार्थियों को घर पर नियमित एवं व्यवस्थित अध्ययन का अवसर मिला। नवाचार के क्रियान्वयन के बाद विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।
बेहतर शैक्षिक प्रशासन और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उत्तर प्रदेश से चयनित 11 शिक्षा अधिकारियों में क्षमाशंकर पांडेय को भी शामिल किया गया है। उनके नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे स्थानीय प्रयासों की उपयोगिता को दर्शाता है।वर्तमान में क्षमाशंकर पांडेय वाराणसी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षिक नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लगातार सराहा जाता रहा है। ‘Learning at Home’ पहल के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने से विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में नवाचार की भूमिका को नई पहचान मिली है।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!