Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की अपनी ही पत्नी की हत्या,हुई मौत

मथुरा।जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के अवेरनी गांव में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के बेटे ने बताया मृतिका निहाल देवी उम्र करीबन 55 वर्ष पिछले लगभग 10 वर्ष से अपने बच्चों के साथ हाथरस जनपद में नगला नई बस्ती में रहती थी।पति मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र स्थित अवेरनी गांव में रहता है।मृतिका निहाल देवी  कल अपने पति के पास अवेरनी गांव आयी थी।मृतिका के बेटे के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बताया गया बीती रात को सोते वक्त निहाल देवी पर उसके पति जंगलिया ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिसकी उसके मौके पर ही मौत हो गई।वहीं उसके साथ सो रहे 10 वर्षीय बेटा को भी कुल्हाड़ी लगी है वह भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।मृतिका निहाल देवी के तीन बेटे है।जिसमें से दो बड़े बेटे शादीशुदा है और और एक 10 वर्षीय बेटा है जो घटना के वक्त माता के पास बताया जा रहा है। मां और बेटे दोनों साथ में ही सो रहे थे तभी पिता ने बेरहमी के साथ अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।वही पुलिस घटना क्रम की जांच में जुट गई।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!