101 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया पुष्पदंत नाथ का निर्वाण महोत्सव,

दशलक्षण पर्व के चौथे दिन अवागढ़ के जैन मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन।
अवागढ़/एटा। पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के चौथे दिन श्री 1008 पुष्पदंत नाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान को 101 किलो का भव्य निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। लाडू चढ़ाते समय श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के अभिषेक से हुआ। प्रथम अभिषेक पारस जैन एवं अरुणा जैन ने किया। मुख्य कलश का पूजन सुबोध जैन, हर्ष कुमार जैन, नितिन जैन और दीपक जैन ने किया। प्रथम शांतिधारा अनुग्रह जैन एवं सम्यक जैन, द्वितीय शांतिधारा नितिन जैन, सार्थक जैन एवं नित्यांश जैन परिवार तथा तृतीय शांतिधारा हर्ष कुमार जैन, जोन जैन, निशा जैन और रूपाली जैन ने की।
दशलक्षण धर्म के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की पूजा-अर्चना हुई। विद्वान विकास जैन और तरुण भैया ने उत्तम शौच धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि शौच का अर्थ पवित्रता और उज्ज्वलता है।
शाम को प्रतिक्रमण और रात में 108 दीपकों से आरती की गई। इसके बाद पुष्पदंत नाथ भगवान के जीवन पर आधारित केबीसी प्रश्नमंच हुआ। कार्यक्रम में श्रवण कुमार जैन, अनुग्रह जैन, अशोक जैन, बासु जैन, अंशुल जैन, पारस जैन, परमिल जैन, मयंक जैन, लालजी जैन, आशुतोष जैन, त्रिलोक चंद जैन, अंकित जैन, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।




