Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)राजनीति

22 लाख 61 हजार की लागत से बनेगा डोईवाला में श्मशान घाट

डोईवाला; पिछले कई सालों से डोईवाला नगर में श्मशान घाट की मांग उठ रही थी जिसको लेकर डोईवाला विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्मशान घाट बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसका आज शिलान्यास किया गया।। घोषणा धरातल पर उतरती नजर आ रही है। जिसका आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिलान्यास किया। बता दें कि डोईवाला सोंग पुल के पास लगभग 5 बीघा जमीन में 22 लाख 61 हजार की लागत से यह शमसान घाट बनाया जायेगा। जिसमें मोक्षधाम के निर्माण के साथ ही चार दिवारी का निर्माण किया जाना है। शमशान घाट को लेकर स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब शमशान घाट बनने से राहत मिल सकेगी। योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सीएम का आभार जताया है।

ये भी देखें; अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कैबिनेट मंत्री का ज़ुबानी हमला

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!