Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतितकनीक

परीक्षा परिणाम घोषित ना होने पर एनएसयूआई ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर दिया धरना


शहीद दुर्गा मल्ल महाविद्यालय डोईवाला के छात्र छात्राएं लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर अड़े हुए है इसी के मद्देनज़र श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

आज डोईवाला एनएसयूआई ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर डोईवाला महाविद्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया है। छात्र छात्राओं का आरोप है कि हमने अपने 6 सेमेस्टर पूरे कर लिए है मगर अभी तक 5 सेमेस्टर का ही परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ। हमारा 3 साल का बी ए 5 साल में पूरा हो रहा है। वही एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि हम लगातार प्राचार्य को अवगत करा चुके है मगर छात्र छात्राओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है छात्र छात्राओं का जीवन अंधेर में लटका नजर आ रहा है,छात्र छात्राएं सरकारी नौकरी के फॉर्म नहीं भर पा रहे है,ओर उनकी उम्र निकलती जा रही है। छात्र छात्राएं बहुत परेशान है उन्होंने कहा कि अगर जल्द परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होता तो सभी छात्र छात्राएं आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!