महाआरती के साथ गणेश महोत्सव संपन्न,

गुलाल उड़ाते हुए गंगा घाट के लिए निकली विसर्जन यात्रा, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
जलेसर/एटा। नगर के चिंता हरण सत्संग भवन में चल रहे 12 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन महाआरती और हनुमान जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ हुआ। गुरुवार सुबह भगवान गणेश की प्रतिमा को बैंडबाजों के साथ गंगा घाट विसर्जन के लिए ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर उत्साह मनाया।
अंतिम दिन भजन गायक ठाकुरदास पालीवाल के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, यतीश चंद्र गुप्ता, महंत पवन तिवारी, मनोज वर्मा, पंकज तिवारी, कपिल वर्मा, विमल वर्मा और शिवम वर्मा आदि को सम्मानित किया गया।
महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम वार्ष्णेय ने बताया कि 25 सितंबर को सत्संग भवन में प्रसाद भंडारे का आयोजन होगा। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।




