Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
सफाई कर्मी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई,


पांच साल से नियमित सफाई नहीं होने का दावा।
जलेसर/एटा। जलेसर ब्लॉक के शाहनगर टिमरुआ के उपग्राम टिकैत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर ग्रामीणों ने खुद फावड़ा उठाकर नालियों की सफाई की। ग्रामीणों ने नालियों से गंदगी और कचरा बाहर निकाला।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब पांच साल से सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव नहीं पहुंच रहे हैं। इससे नालियों में गंदगी और रास्तों पर कूड़ा जमा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले की जांच कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।