Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीलखनऊ
Trending

नगर में नए Vending Zones की योजना: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सुरक्षित स्थान

New Vending Zones Plans Approved: Structured Spaces for Street Vendors Across City

नगर आयुक्त की अध्यक्षता में वेंडिंग जोन तैयार करने हेतु टाउन वेंडिंग कमेटी की अहम बैठक संपन्न

लखनऊ: आज 24 अक्टूबर, 2024 को नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार कमेटी हॉल में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग कमेटी की विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में Vending Zones की संख्या बढ़ाकर अस्थाई अतिक्रमण को नियंत्रित करना था। बैठक में प्रत्येक ज़ोन में नए वेंडिंग ज़ोन तैयार करने के निर्देश दिए गए और साथ ही, स्ट्रीट वेंडरों के लिए रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क में वृद्धि की गई।

प्रत्येक ज़ोन में नए वेंडिंग ज़ोन

बैठक में नगर आयुक्त ने शहर के सभी आठों ज़ोन में नए वेंडिंग ज़ोन की पहचान कर स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इन स्थलों पर वेंडरों की संख्या का सत्यापन कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अलावा, जहां-जहां वेंडिंग ज़ोन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उन सभी को मंजूरी दी गई। इससे शहर में बड़े पैमाने पर वेंडिंग ज़ोन बनने की उम्मीद है, जो शहर के स्ट्रीट वेंडरों को एक सुरक्षित स्थान और नियमित व्यवसायिक स्थल प्रदान करेगा।

वेंडिंग रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क में वृद्धि

बैठक में Vending Zones के रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क में संशोधन किया गया। नए रजिस्ट्रेशन के लिए अब 500 रुपये और नवीनीकरण के लिए 300 रुपये शुल्क रखा गया है। इसके अलावा, प्रतिदिन 20 रुपये का शुल्क बढ़ाकर 50 रुपये करने पर चर्चा हुई और इस पर अंतिम निर्णय के लिए एक समिति का गठन किया गया।

स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन की पहल

नगर में अस्थाई अतिक्रमण कम करने के लिए स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन की योजना पर भी विचार हुआ। इन वेंडिंग ज़ोन्स में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा नियुक्त फर्म के वाहनों को कचरा देने का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक वेंडर को यूजर चार्ज का भुगतान करना अनिवार्य होगा, ताकि वेंडिंग ज़ोन की सफाई और व्यवस्थापन सही से बना रहे।

पेड़ पौधों की बिक्री हेतु विशेष वेंडिंग ज़ोन

बैठक में शहर में पेड़ पौधों की बिक्री करने वाले वेंडरों के लिए भी जगह चिन्हित करने का निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग को आदेश दिया कि जल्द ही ऐसे स्थानों की पहचान कर इन वेंडरों के लिए विशेष जगह निर्धारित की जाए।

हाई कोर्ट के पास नो वेंडिंग जोन

बैठक में मा. विधायक ओ पी श्रीवास्तव के अनुरोध पर सुषमा हॉस्पिटल के पास हाई कोर्ट के सामने नाले पर बने वेंडिंग ज़ोन को शिफ्ट करने का आदेश दिया गया। इसके कारण नाले की सफाई में परेशानी हो रही है, और इसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।

अतिक्रमण हटाओ या बढ़ाओ? जोन-3 में नगर निगम की ‘कमाई योजना’ पर जोर, सड़कें बनीं कमाई का नया अड्डा!

आवंटन नियम और शर्तें

बैठक में वेंडिंग ज़ोन के आवंटन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम और शर्तें भी तय की गईं। प्रत्येक वेंडर को अपना व्यवसाय स्वयं संचालित करना होगा और दुकान को किराए पर देना प्रतिबंधित होगा। यदि किसी वेंडर द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया, तो टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) बिना नोटिस दिए आवंटन निरस्त कर सकेगी।

नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुसार, शहर में Vending Zones और नो वेंडिंग ज़ोन की योजना तैयार की जा रही है ताकि शहर के स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक स्थल मिल सके। टाउन वेंडिंग कमेटी की यह बैठक शहर में स्मार्ट और व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन्स के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!