Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ

राजधानी लखनऊ में शोहदों ने माँ-बेटे पर फेंका तेज़ाब

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ यूँ तो कई चीजों के लिए चर्चा में आती रहती है लेकिन शनिवार  को कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। दरअसल राजधानी लखनऊ के विराम खंड तीन में कुछ शोहदों ने एक महिला और उसके बेटे पर एसिड फ़ेक दिया। एसिड के वार से दोनों माँ-बेटे बुरी तरह झुलस गए हैं । घटना पास में  लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विराम खंड तीन की रहने वाली अनीता (40) तीन बच्चों समेत अपने परिवार के साथ रहती हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात जब किसी ने दरवाज़ा खटखटाया तो वो दरवाज़ा खोलने गई तो आवाज सुनकर उनका छोटा बीटा विकास भी गया इसी बीच वो आरोपी उन दोनों पर तेज़ाब फेंक कर भाग गए। दोनों पीड़ितों को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। तेज़ाब फेकने के बाद अरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीरों से कुछ भी साफ नहीं हो रहा है, शोहदों का चेहरा भी नहीं दिख रहा है। आरोपियों की तलाश जा रही है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!