नारियों के सम्मान में गृहमंत्री का बड़ा बयान,जहां नारियों का सम्मान होता है वहां संस्कृति का होता है उत्थान

मध्यप्रदेश; गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया जिले से विधायक बखूबी शब्दों में वह बातें कहते नजर आते हैं जिसका संबंध समाज, धर्म ,संस्कृति से जुड़ा हुआ होता है ।
शनिवार की सुबह दो दिवसीय दतिया दौरे पर पहुचे गृहमंत्री मिश्रा द्वारा बडोनी तहसील में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।वही मंत्री मिश्रा ने महिलाओं के सम्मान को लेकर बड़ी बात कही ।मंच से संबोधन के दौरान गृहमंत्री बोले अगर इतिहास की दृष्टि से देखा जाए तो संस्कृति का उत्थान महिलाओं के सम्मान से जुड़ा हुआ है। वहीं विदेशों में भी महिलाओं एवं संस्कृति को लेकर बड़ी बात कही! इस कार्यक्रम के दौरान अतुल भूरे चौधरी के साथ समस्त बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




