Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
खाना-खजानाभ्रष्टाचार

हल्दीराम परोस रहे ग्राहकों को एक्सपायर केक, बिगड़ रही लोगो की तबियत

गाजियाबाद ; अगर आप केक खाने के शौकीन है तो केक खरीदने से पहले डब्बे पर लिखी एक्सपायरी डेट जरूर देख ले। क्योंकि गाजियाबाद में हल्दीराम जैसे आउटलेट ग्राहकों को एक्सपायर हो चुके केक परोस कर दे रहे हैं। एक्सपायर केक खाने से आपकी तबीयत भी बिगड़ सकती है।

साहिबाबाद के रहने वाले विनय ने अपने पुत्र के लिए सिगनेचर ग्लोबल मॉल के हल्दीराम आउटलेट से 6 जनवरी को केक खरीदा था। केक खाने के बाद विनय के पुत्र को उल्टी शुरू हो गई। जिसके बाद विनय ने अपने पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने बताया कि विनय के पुत्र को फूड पॉइज़निंग हुई है। विनय ने खाद्य विभाग को लिखित में शिकायत दी। शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने हल्दीराम के आउटलेट पर सैंपल लिए हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं यह वही हल्दीराम का आउटलेट है जिस की लापरवाही ने विनय के पुत्र की जान खतरे में डाल दी। खाद्य विभाग ने सैंपल तो ले लिए हैं लेकिन लोगों की जान खतरे में डालने वाले हल्दीराम जैसे अन्य ग्रुपों पर सख्त कार्यवाही कब होगी।

ये भी पढ़ें; मेडिकल स्टाफ ने एम्स के खिलाफ खोला मोर्चा, नौकरी से निकाले जाने पर किया हंगामा

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!