नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने की शिकायतों के संज्ञान में आयोजित बैठक l

आज दिनांक 10.07.2026 को मध्यान्ह 12ः30 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त ‘प्रथम’ एवं जोनल अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी।
बैठक में मा0 महापौर ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कोई अधिकारी इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। जोनों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के फार्म तक प्राप्त नहीं किये जा रहे है, जोनोें में कहा जा रहा है कि दिल्ली से नगर निगम की साइट बन्द है। जुलाई में ज्यादातर स्कूलों में प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अवगत कराया कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु भारत सरकार का सीआरएस (सीआरएस) पोर्टल चालू है, जिससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे है। नगर निगम मुख्यालय स्थित रिकार्ड रूम को भी डिजीटल कर दिया गया है, जिससे जोनों में सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या न हो। जोनों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों से सम्बन्धित जनता की शिकायतों/सहायता हेतु 15 दिन में हेल्प-डेस्क की स्थापना हेतु निर्देश दे दिये गये है। जोनों में 01 वर्ष से ऊपर जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु एसीएम के अनुमति का रिकार्ड नहीं रखा जाता था, जिसका रिकार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है, साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अग्रसारित प्रपत्रों का रिकार्ड रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, जोनल अधिकारी जोन-1 विद्या सागर यादव, जोन-2 विजय कुमार, जोन-5 अनुपम त्रिपाठी इत्यादि भी उपस्थित रहे।
कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट
राजेश निगम की खास रिपोर्ट




