Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

SFI सुमित मिश्रा और पुष्कर सिंह पटेल की निगरानी पर सवाल, शिकायतों के बाद भी नहीं बदले हालात

अस्पताल के बाहर गंदगी बरकरार, अफसर बेपरवाह, जवाबदेही पर सवाल

🔴 रिपोर्ट का नहीं पड़ा असर

शनिवार को सूचना इंडिया ने विवेकानंदपुरी वार्ड की बदहाल सफाई व्यवस्था को प्रमुखता से उजागर किया था। लेकिन दोबारा मौके पर पहुंचने पर सिर्फ नाली के ऊपर जमी हरी काई हटाई गई मिली। सड़क पर कूड़े के ढेर, जाम नालियां, बदबू और झाड़ियां पहले की तरह मौजूद रहीं। सवाल उठ रहा है कि क्या कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है?

🔴 मरीज सबसे ज्यादा परेशान

विवेकानंद अस्पताल के बाहर फैली गंदगी सबसे अधिक मरीजों और तीमारदारों को परेशान कर रही है। हर दिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं देता।

🔴 फोन नहीं उठाया

पूरे मामले पर सूचना इंडिया ने जोन-3 के जोनल अधिकारी मनोज यादव से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

🔴 अपर आयुक्त ने दिखाई गंभीरता

महत्वपूर्ण बैठक में होने के बावजूद अपर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने फोन उठाकर पूरी खबर दोबारा भेजने को कहा और जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

🔴 आदेशों का असर कहां?

लगातार मीडिया रिपोर्टों के बाद भी हालात न बदलने से नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशों की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों के बाद भी सिर्फ औपचारिक सफाई हो रही है तो जवाबदेही किसकी है?

🔴 SFI पर भी सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई निरीक्षक (SFI) सुमित मिश्रा और पुष्कर सिंह पटेल के स्तर पर प्रभावी निगरानी नहीं हो रही। शिकायतों और मीडिया रिपोर्टों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

🔴 LSA फिर निशाने पर

क्षेत्र की मेन रोड की सफाई व्यवस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान प्रा. लि. (LSA) के जिम्मे है। मौके की तस्वीरें एजेंसी के कामकाज पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।

🔴 सत्यवान पर कार्रवाई कब?

अलीगंज वार्ड में उठे सवालों के बाद भी सत्यवान इंटरप्राइजेज के खिलाफ अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में देरी कई सवाल खड़े कर रही है।

🔴 राजनीतिक चर्चा भी

क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि जिस सड़क पर सबसे ज्यादा गंदगी है, वहीं निवर्तमान पार्षद का भी निवास है। कुछ स्थानीय लोग इसे राजनीतिक खींचतान से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

🔴 अब कार्रवाई का इंतजार

लगातार दो ग्राउंड रिपोर्टों के बाद अब लोगों की निगाहें नगर आयुक्त और महापौर पर हैं। नागरिकों की मांग है कि केवल काई हटाकर खानापूर्ति करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों, एजेंसियों और निगरानी तंत्र की जवाबदेही तय कर ठोस कार्रवाई की जाए।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!