Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ. नीरज सिंह, लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश में शुभकामनाओं की बौछार

🔴 भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित,डॉ. नीरज सिंह की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है। हालांकि लखनऊ में सबसे अधिक चर्चा और उत्साह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए डॉ. नीरज सिंह को लेकर देखने को मिल रहा है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पार्षद, पदाधिकारी और आम समर्थक लगातार उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

🔴 आनंद द्विवेदी ने दी सभी को शुभकामनाएं

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नई प्रदेश टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में घोषित यह टीम अनुभवी, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की टीम है, जो संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देगी।

उन्होंने विशेष रूप से डॉ. नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन के प्रति उनके 24 वर्षों के समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता का सम्मान है। वर्ष 2002 से एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ उनका संगठनात्मक सफर आज इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचा है।

🔴 शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी

डॉ. नीरज सिंह के आवास और कार्यालय पर सुबह से ही शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के जनप्रतिनिधि, पार्षद, पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनसे मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में हजारों बधाई संदेश साझा किए जा रहे हैं।

🔴 अपनापन बना रहा सबसे बड़ी पहचान

कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. नीरज सिंह की सबसे बड़ी विशेषता उनका सहज और आत्मीय व्यवहार है। व्यस्ततम समय में भी हर कार्यकर्ता से जुड़े रहना और हर शुभकामना का अपनेपन से जवाब देना ही उन्हें संगठन में अलग पहचान दिलाता है। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति को कार्यकर्ता अपनी खुशी मानकर मना रहे हैं।

🔴 नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. प्रमेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, डॉ. नीरज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री पदों पर भी अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

🔴 वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, प्रदेश की राजनीति और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!