Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

नरेंद्र नगर पीटीसी को मिली हाईटैक एंबुलेंस

टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण दे रहे किसी भी पुलिसकर्मी का स्वास्थ्य खराब होने पर पुलिस को अब किसी बाहरी वाहन और एंबुलेंस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु दयानंद आश्रम की ओर से पुलिस विभाग को एक हाईटैक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद एंबुलेंस को नरेंद्रनगर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के लिए रवाना कर दिया है।

शनिवार को दयानंद आश्रम की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाली एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि नरेंद्रनगर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में सैकड़ों पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं। कभी किसी पुलिसकर्मी का स्वास्थ्य बिगड़ता है तो पुलिस को बाहर से वाहन या एंबुलेंस का इंतजाम करना पड़ता है।

देश और दुनिया की ताज़ा तरीन ख़बरों से रूबरू होने के लिए जुड़े रहे सूचना इंडिया के साथ

कोरोना काल में सरहानीय कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कांग्रेस ने किया सम्मानित

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!