प्रमोद नैनवाल ने अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, उत्कृष्ट कार्यों के लिये समाजसेवियों को किया सम्मानित

भिकियासैंण ; अल्मोडा जिले के रानीखेत विधानसभा के विकास खंड भिकियासैंण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर रानीखेत विधानसभा के भिकियासैंण में भाजपा नेता डाः प्रमोद नैनवाल ने अपने हजारों समर्थकों के साथ पनपोला पुल से, भिकियासैंण बाजार, बडियाली ,खड़ी बाजार, किनारी बाजार , रामलीला मैदान तक , ढोल , नगाड़ों के साथ रैली निकालकर जो रामलीला मैदान में सभा में बदल गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट डाः प्रमोद नैनवाल, सुरेन्द्र सिंह डंगवाल ने दीप जलाकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्सों, पूर्व सैनिकों,कोरोना वारियर्स को बाजपेई की स्मृति में शाल ओढ़कर सम्मानित किया गया।जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डाः प्रमोद नैनवाल ने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता,कवि के साथ सर्वमान्य राज नेता रहे हैं ।जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भारत को विश्व पटल पर नई ऊंचाईयों पर स्थापित किया उन्होंने उत्तराखंड के जनभावनाओं के अनुरूप राज्य की स्थापना की ऐसे महापुरुष के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा रानीखेत विधानसभा की जनता के आशीर्वाद से मुझे विधानसभा में जाने अवसर मिला तो सड़क,पेयजल, रोजगार व नशे पर रोक मेरी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट सहित आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्सों, पूर्व सैनिकों,कोरोना वारियर्स को बाजपेई की स्मृति में सम्मानित किया गया




