Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारराजनीति

गांव में दोगुनी किमत पर पड़ रहा ग्रामीणों को गैस सिलेण्डर

रुद्रप्रयाग जिले के इस गांव में दोगुनी किमत पर पड़ रहा ग्रामीणों को गैस सिलेण्डर अगस्त्यमुनि ब्लॉक मुख्यालय का चमराड़ा गांव झेल रहा समस्याओ का दंश सड़क विहीन गांव में पैदल मार्ग भी खतरनाक

डबल इंजन की सरकार के दावे धरातल पर कितने सच साबित हो रहे हैं। इसका अंदाजा जिले के चमराड़ा गांव को देखकर लगाया जा सकता है। पांच साल पहले चुनावी घोषणा पत्र में गांवों तक विकास की गंगा बहाने वाली सरकार के कार्यकाल मे चमराड़ा गांव में चालीस परिवार के सापेक्ष मात्र चार परिवार रह गए है इसकी सबसे बड़ी वजह सड़क और पैदल मार्ग है। सड़क का मामला फाइलों में कैद है बता दें कि जिले में कई ऐसे गांव हैं, जहां सड़क के अभाव में जनता मीलों की दूरी पैदल नापने को मजबूर है। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि का चमराड़ा गांव आजादी के सात दशक से सड़कविहीन है। इस गांव में जाने के लिए खड़ी चढ़ाई चढ़कर जाना पड़ता है। जिस कारण ग्रामीणों की हालत खराब हो जाती है। हर बार के विधानसभा चुनाव में जनता से वायदा किया जाता है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!