Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

मैनपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से तमंचा बरामद किया !

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला से तमंचा बरामद किया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। पूरा मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का है। यहां किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला तमंचा लेकर जा रही है। इसके बाद पुलिस उस महिला के पास पहुंची। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके जीन्स से तमंचा बरामद हुआ। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। इस घटना की आसपास के लोगों ने वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महिला का नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह यादव है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। वह पेशे से टीचर बताई जा रही है। उसकी रठेरा गांव निवासी उमेश के यहां ननिहाल है। मंगलवार को वह मैनपुरी किसी काम से आई थी। इस दौरान किसी ने उसके पास तमंचा भेज देख लिया था। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ शुरू कर दी है!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!