महिला सुरक्षा तथा नारी सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय!

पुलिस अधीक्षक डॉ रवि कुमार के निर्देशन में इन दिनों महिला सुरक्षा तथा नारी सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ रवि कुमार ने इसके लिए पांच सदस्यों की एक टीम बनाई हैइस टीम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, महिला थाना प्रभारी, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी, तथा एंटी रोमियो टीम प्रभारी को रखा गया है इस टीम के सदस्य जनपद जालौन के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों, तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करने में जुटे हुए हैं तथा खुद पुलिस अधीक्षक डॉ रवि कुमार अपने हमराहियों के साथ देर शाम सड़क पर निकल कर वस्तुस्थिति का जाएजा ले रहे हैं निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर साकार करने में जुटा जिला प्रशासन की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।




