Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पहुंची वृन्दावन ब्रजवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मथुरा अभिनेत्री व भाजपा नेत्री जयाप्रदा बुधवार देर रात को धर्म नगरी वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी जी एवं अटल्ला चुंगी स्थित श्रीबालाजी देवस्थान में हनुमानजी के दर्शन व पूजा अर्चना कर देश में अमन-चैन व सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुईं सिने अभिनेत्री व भाजपा नेत्री जयप्रदा ने सर्वप्रथम ब्रजवासियों को होली की शुभकामना दी। वहीं 2024 में उनके द्वारा मथुरा से सांसद का चुनाव लड़े जाने की इच्छा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय तो पार्टी के शीर्ष नेताओं का ही रहेगा।आजम खां के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आजम खां का खेल तो खत्म हो चुका है, इसके लिए वे अदालत को भी धन्यवाद देती हैं कि सही निर्णय लिया। कहा कि आजम को जो सजा मिलनी चाहिए थी वो मिल चुकी है। साथ ही यह सजा सीख भी है कि राजनीति में भी एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!