Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

उन्नाव:- आईटी एक्ट के अभियोगों की समीक्षा बैठक अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया “किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें”!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आईटी एक्ट के अभियोगों की समीक्षा के लिए अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने अपने कार्यालय पर आईटी एक्ट के अभियोगों से संबंधित विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की और विवेचनाओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया। अर्दली रूम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने विवेचकों को निर्देश दिया कि वे अपनी विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि आईटी एक्ट के अभियोगों का निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!