Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकउत्तराखंड (Uttarakhand)देहरादून

सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करा रही पुलिस। कोयल घाटी के पास पुलिस ने हटाया अतिक्रमण।

चार धाम यात्रा के मद्देनजर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में पुलिस लगातार काम कर रही है। गुरुवार को कोयल घाटी स्थित सड़कों के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने हटाया।

वीओ :- इस दौरान उन्हें दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। मौके पर प्रतिबंधित काली फिल्म शीशे पर लगा कर चल रहे वाहनों की तलाशी भी पुलिस ने ली। पकड़े जाने वाले चालकों से मौके पर ही काली फिल्म शीशे से उतारी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है। सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से सड़कें संकरी हो गई है। जिसकी वजह से जाम लगने की स्थिति बनती है। इसलिए पुलिस लगातार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में काम कर रही है।

सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करा रही पुलिस। कोयल घाटी के पास पुलिस ने हटाया अतिक्रमण || Soochna India
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!