Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकपत्रकारिता

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन !

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा सहारनपुर मंडल आयुक्त लोकेश एम को बलिया के डीएम के निलंबन व पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्रभारी आलोक तनेजा मंडल अध्यक्ष मनोज कश्यप महानगर अध्यक्ष सुशील कपिल के संयुक्त नेतृत्व में 5 दर्जन से अधिक पत्रकारों ने मंडल आयुक्त कार्यालय पर पहुंचकर बलिया डीएम मुर्दाबाद के नारे के साथ बलिया के पत्रकारों को रिहाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई के आह्वान पर एवं मंडल अध्यक्ष मनोज कश्यप के निर्देशन में सहारनपुर की सभी तहसील और ब्लॉक में भी ग्रामीण पत्रकार से जुड़े पत्रकारों ने ज्ञापन दिया जिसमें देवबंद में पत्रकार प्रशांत त्यागी व मनदीप शर्मा के नेतृत्व में बेहट में एसएम हुसैन जैदी के नेतृत्व में रामपुर मनिहारान में चौधरी कुशल पाल,नानोता में फय्याज अली,अरविंदर सिंह काका,देवबन्द में प्रशांत त्यागी व मनदीप शर्मा के नेतृत्व में नागल में राजकुमार शर्मा अनुज स्वामी व गुलफाम अली के नेतृत्व में नकुड में पत्रकार दानिश खान गंगोह व तीतरो में अफजाल खान के नेतृत्व में पत्रकारों ने एसडीएम व खंड विकास अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!