Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकआवश्यक सूचनादिल्ली की खबरेंफटाफट खबरेंहेल्थ & ब्यूटी

Corona Virus: कोरोना को लेकर अरविन्द केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक!

Corona Virus Update: कोरोना वायरस ने एक बार फिर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में सरकार कोरोना को लेकर सख्त कदम उठा सकती है.

Corona Virus Update: चीन में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों ने एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, देश में में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होती हुई दिखाई दे रही है, जिस वजह से केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार एक फिर से सतर्क नजर आ रही है. कोरोना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार यानी की आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

कोरोना को लेकर सतर्क हुई दिल्ली सरकार

प्राप्त जानकरी के अनुसार, आज होने वाली इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री कोरोना से निपटने की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं. इस बैठक में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के अलावा, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. इन दिनों  जिस तरह से चीन से कोरोना की तस्वीरें सामने आ रही है उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है.

दिल्ली में कोरोना को लेकर अभी क्या हैं हालात?

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस स्थिति काफी काबू में है. दिल्ली सरकार की तरफ से कोरोना को लेकर जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 2476 कोरोना के टेस्ट हुए हैं जिसमें संक्रमण दर 0.26% दर्ज की गई है.

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!