Lucknow Swachhta Ranking: रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के कर्मियों का सम्मान

रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान समारोह, लखनऊ को तीसरा स्थान दिलाने में निभाई अहम भूमिका
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए Swachh Survekshan 2024 में Lucknow Nagar Nigam ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इसी कड़ी में रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के सुपरवाइजरों और Jalkal Vibhag Lucknow के अधिकारियों को वार्ड पार्षद Shafiqurehman Chacha द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह अमीनाबाद स्थित Galaxy Banquet Hall में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में Ward Supervisors अनुज राज, आदित्य शर्मा, विजय कुमार, राजेश कुमार राहुल, राजेश, राजू, विकास और सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ZSO Kul Deepak Yadav, जलकल विभाग के JE Harendra Yadav, नगर अभियंता किशोरी लाल और जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह समेत कई अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
पार्षद शफीकुर्रहमान ‘चचा’ ने कहा कि Lucknow Nagar Nigam की इस उपलब्धि में वार्ड स्तर पर काम करने वाले सफाईकर्मियों, सुपरवाइजरों और जलकल विभाग के कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम वार्ड-वार Swachhata Abhiyan को प्रोत्साहित करने और टीम भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।
पंडित खेड़ा की समस्या: समिति को मिला आश्वासन, तीन दिवसीय धरना समाप्त
इस सम्मान समारोह ने साफ कर दिया कि अगर अधिकारी, सुपरवाइजर और सफाईकर्मी एकजुट होकर काम करें तो Lucknow Cleanliness Ranking को और बेहतर किया जा सकता है। पार्षद ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने का आह्वान किया।




